मुख्यमंत्री ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी बधाई

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी फार्मासिस्टों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। वे दवाओं को उपलब्ध कराने, विभिन्न रोगों से निपटने के लिए नई दवाओं के विकास में योगदान देने के साथ दवाओं के कड़े गुणवत्ता नियंत्रण को भी सुनिश्चित करते हैं।

उल्लेखनीय है कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर साल 25 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन की स्थापना की याद में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में फार्मासिस्टों की अहम भूमिका को उजागर करना और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में उनके योगदान को बढ़ावा देना है। यह फार्मासिस्टों के अथक समर्पण और विशेषज्ञता को याद करने का दिन है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply