साहू समाज के अनेक युवा अमेरिका में भी समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे : अरुण साव

शेयर करें

रायपुर ।। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के बोरई में स्वर्गीय दाऊ उत्तम साव की पुण्यतिथि के संस्मरण में आयोजित तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज और देश को अपने पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए। जो समाज समय के साथ चलेगा, विकास में वो आगे रहेगा। उन्होंने हाल ही में समाप्त अपने अमेरिका प्रवास के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि साहू समाज के अनेक युवा वहां भी अपनी प्रतिभा और काबिलियत से समाज और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे कई युवाओं से मैं अभी मिलकर आया हूं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज सभी समाजों को साथ लेकर आगे चलने वाला समाज है। हम सभी को संगठित प्रयास से अपने पुरखों के सपनों को पूरा करना है। उन्होंने समाज द्वारा रखी गई मांगों को क्रमशः पूर्ण करने का भरोसा दिलाया। श्री साव ने समारोह में कला, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहू समाज की प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतिभा सम्मान समारोह को पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू और श्रीमती रमशीला साहू ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में जगमोहन साहू ने समाज रत्न स्वर्गीय दाऊ उत्तम साव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साहू समाज के दुर्ग जिला अध्यक्ष नन्दलाल साहू और दुर्ग तहसील अध्यक्ष पुसऊ साहू सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

  • Related Posts

    रेत एवं ईंट निर्माण के लिए मिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर जब्त
    • September 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन, पारदर्शिता और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन के…

    और पढ़ें
    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • September 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ में अभी और बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *