मुख्यमंत्री ने रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध साहित्यकार, शिक्षाविद और राज्यसभा सांसद पद्म भूषण रामधारी सिंह दिनकर की 23 सितम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिनकर जी ऐसे लेखक थे, जिनमें राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक चेतना के साथ साथ सांस्कृतिक चेतना भी गहरे रूप से मौजूद थी। उन्होनें भारत की स्वतंत्रता से पहले अपनी प्रेरक कविताओं के माध्यम से लोगों में राष्ट्रवाद की भावना जागृत की। दिनकर जी ओज, विद्रोह, आक्रोश के साथ ही कोमल श्रृंगारिक भावनाओं के कवि थे। उनकी प्रेरक देशभक्ति की रचनाओं के कारण उन्हें राष्ट्रकवि भी कहा जाता है।

श्री साय ने कहा कि दिनकर जी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी को पहचान दिलाई। उन्होंने संसद में आम आदमी से जुड़े मुद्दों को जोरशोर से उठाया। उनकी रचना ‘संस्कृति के चार अध्याय’ के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार और ‘उर्वशी’ के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिनकर जी का साहित्य और समाज के लिए योगदान विशेषकर हिन्दी को प्रतिष्ठा दिलाने में उनकी भूमिका को हमेशा याद किया जायेगा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply