उद्योग मंत्री की सीमेंट उद्योगपतियों को दो टूक, सीमेंट दर न बढ़ाएं : उद्योग मंत्री

शेयर करें

रायपुर // सीमेंट के दामों में पिछले दिनों हुई वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज शाम तेलीबांधा स्थित उद्योग भवन में प्रदेश के सभी सीमेंट कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक ली।

बैठक में मंत्री श्री देवांगन ने कंपनियों के प्रमुखों से सीमेंट के बढ़ाए गए दरों को लेकर विस्तार से बातचीत की। मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि सीमेंट के दर को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि दर बढ़ने से हर वर्ग की चिंता बढ़ गई है। मंत्री श्री देवांगन ने बैठक में स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी तरह से सीमेंट की दर बढ़ने से पहले सरकार की परामर्श जरुर लेंगे। बिना परमर्श के रेट बढ़ाने से हर वर्ग की परेशानी बढ़ जाती है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि हाल ही प्रदेश में साढ़े 8 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं, आने वाले दिनों और भी पीएम आवास के साथ-साथ अभी निर्माण एजेंसियों के माध्यम से प्रदेश भर में निर्माण कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर दर बढ़ाना गलत है। अक्सर मानसून में निर्माण के कार्य कम हो जाते हैं, इस वजह से सीमेंट की खपत कम हो जाती है, आने वाले दिनों में जैसे ही निर्माण कार्य प्रारंभ होंगे, खपत फिर बढ़ जाएगी। मंत्री श्री देवांगन ने दो टूक कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उद्योगों के लिए बहुत अधिक गंभीर है, उद्योगों को किस तरह और बेहतर माहौल मिल सके इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर वाणिज्य उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, सीएसआईडीसी के एमडी विश्वेश कुमार, पर्यावरण व आवास विभाग के सचिव अंकित आनंद, पर्यावरण संरक्षण के सचिव सदस्य अरूण प्रसाद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव श्री शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंछत्तीसगढ़ के CCTNS डैशबोर्ड स्कोर में सुधार के दिए कड़े निर्देश रायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग के अंतर्गत…

    और पढ़ें
    सुरभि गौधाम योजना, गौशालाओं को बढ़ी सहायता और डेयरी विकास से गौपालन को मिलेगा नया विस्तार
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *