अपने ही दोस्त की बोलेरो चोरी करने का मामला सुपेला पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता

शेयर करें

भिलाई।। प्रेमचंद साहू निवासी शास्त्री नगर केम्प-1 भिलाई का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपनी वाहन बोलेरो क्रमांक सीजी 07 ए.वाई. 2341 को ओव्हर ब्रीज के नीचे घड़ी चैक सुपेला के पास खड़ी कर करीबन शाम 07ः30 बजे अपने दोस्त के साथ दुर्ग चला गया था। रात्रि करीबन 09ः30 बजे वापस आकर देखा तो अज्ञात आरोपी द्वारा वाहन को चोरी कर ले गया था।

थाना सुपेला पुलिस माल मुल्जिम पता तलाश में लग गई। दौरान पता तलाश सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर गाड़ी घटना दिनांक को सुपेला से कोहका तरफ जाते हुए दिखी जिस पर संदिग्ध अजय ठाकुर को लाकर पूछताछ की गई जिस पर उसने बताया कि गाड़ी शेख मारूफ एवं राकेश के साथ मिलकर चोरी किया है।

अजय ठाकुर तथा मारूफ प्रार्थी प्रेमचंद साहू जिसकी गाड़ी चोरी हुई है, को लेकर अपने गाड़ी कार सियाज में बैठाकर दुर्ग ले गये व अपने दोस्त राकेश को गाड़ी चोरी करने के लिए घड़ी चैक सुपेला में था। राकेश ने बोलेरो चोरी किया व गाड़ी को लेकर वहां से फरार हो गया। बाद में पकड़े जाने के डर से व गाड़ी का डीजल खत्म होने पर गाड़ी बेमेतरा के पास छोड़कर भाग गया। जानकारी पुलिस को लगने पर जप्ती की कार्यवाही की गई। आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि प्रदीप तिवारी, अजय शंकर अविनाशी, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह, मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक रवि साव, सूर्य प्रताप सिंह, विवेक सिंह का विशेष योगदान रहा।

जप्ती 01.बोलेरो क्रमांक सीजी 07 ए.वाई. 2341, 02. कार क्रमांक सीजी 04 एच.आर. 3550 कुल कीमती 10 लाख रूपये आरोपी 01. अजय ठाकुर पिता नकुल ठाकुर उम्र 37 साल निवासी मर्रा थाना पाटन जिला दुर्ग, हाल पता 18/1 रिसाली भिलाई 02. शेख मारूफ पिता शेख हुसैन उम्र 44 साल निवासी 4/1 राधिका नगर, हाल पता 228/बी जोन-2 बी.एम.वाई. चरोदा भिलाई के निवासी है

  • Related Posts

    मुख्य सचिव श्री शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंछत्तीसगढ़ के CCTNS डैशबोर्ड स्कोर में सुधार के दिए कड़े निर्देश रायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग के अंतर्गत…

    और पढ़ें
    सुरभि गौधाम योजना, गौशालाओं को बढ़ी सहायता और डेयरी विकास से गौपालन को मिलेगा नया विस्तार
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *