पीड़िता द्वारा मना करने पर जान से मारने व फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म
भिलाई ।। भिलाई की रहने रहने वाली पीड़िता ने थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि महेन्दर कुमार निवासी हार्डवेयर लाईन सुपेला द्वारा पीड़िता से दोस्ती कर मोबाईल से बातचीत कर प्रेम जाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करते रहा तथा पीड़िता के बिना जानकारी के अश्लील विडियो बना लिया। पीड़िता द्वारा मना करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए फोटो/वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता के देवर को भेजा गया। पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी महेन्दर कुमार के तलाश में लग गई इसी दौरान मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ की आरोपी अपने गांव उत्तर प्रदेश भागने के फिराक में पावर हाउस रेल्वे स्टेशन भिलाई में ट्रेन का इंतजार कर रहा है।
सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पावर हाउस रेल्वे स्टेशन भिलाई में घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए पीड़िता के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया है। आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि खुशबू वर्मा, राजेश सिंह, प्र. आर. उपेन्द्र सिंह, आर. संतोष राय का विशेष योगदान रहा।






