पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 30 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

शेयर करें

दुर्ग // शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु जिले में संचालित मान्यता प्राप्त समस्त शासकीय/अशासकीय विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक, आई.टी.आई. में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति(कक्षा 12वीं से उच्चतर) की पात्रता रखते हैं, वे पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पंजीयन, प्रस्ताव लॉक, स्वीकृति लॉक करने की कार्यवाही  postmatric-scholarship.cg.nic.in  वेबसाइट पर ऑनलाईन किया जा सकता हैं। 

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार विद्यार्थियों द्वारा 30 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। अशासकीय संस्था द्वारा प्रस्ताव लॉक एवं शासकीय संस्था द्वारा स्वीकृति लॉक कर 14 नवम्बर 2024 तक आवश्यक अभिलेख कार्यालय में जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    सेवा सेतु से आसान हुई दस्तावेज बनाने की प्रक्रिया, विद्यार्थियों के भविष्य को मिला नया सहारा
    • July 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल पर संचालित सेवा सेतु पोर्टल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है। इस पहल…

    और पढ़ें
    अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और लोककल्याण का संदेश देते…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *