मवेशी से भरी ट्रक को कत्लखाने जाने से पाटन पुलिस ने बचाई

शेयर करें

दुर्ग // पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आशीष बंछोर के मार्ग दर्शन में मवेशी तस्करों के कारोबार पर नियंत्रण व अकुंश लगाने लगातार अभियान, कार्यवाही चलाये जा रहा है l ग्राम फुण्डा में रात्रि गस्त के दौरान जरिये मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ की ग्राम फुण्डा में पेट्रोल पंप के आगे लगभग 200 मीटर मुख्य मार्ग पर बना फार्म हाउस ग्राम फुण्डा में भैंसा भैंसी को जमा कर रखा है एवं कटनी कत्ल खाना चार पहिया वाहन में ठुसकर भरकर परिवहन कर ले जा रहा है की सूचना पर गवाहों के समक्ष पहुँचकर रेड कार्यवाही किया फार्म हाउस में एक चार पहिया वाहन जिसका रंग ऑरेंज कलर का था जो त्रिपाल से चारों ओर से ढका हुआ था l

जिसे रोककर पूछताछ किया जो ट्रक के अंदर 2 नग भैंसा 18 नग भैंसी भरकर रखा था चालक बताया कि वाहन के अंदर मवेशी मेरे व्दारे भरकर कटनी कत्ल खाना लेकर जा रहा हूँ। एवं फुण्डा फार्म हाउस के अंदर 3 नंग भैंस 20 नग भैंसी को रखा था पूछताछ पर चालक व्दारा अपना नाम इस्तगार अहमद उर्फ भूरा पिता अफरोज अहमद उम्र 48 साल निवासी जेवला थाना तहसील जिला मुजफफर नगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया आरोपी को गिरफ्तार किया गया है प्रकरण में अन्य आरोपीयों की पतासाजी जारी है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply