विधायक की निःशर्त रिहाई की मांग को लेकर सर्व यादव समाज करेंगे विरोध प्रदर्शन

शेयर करें

भिलाई // बलौदाबाजार हिंसा मामले की तथ्यता से जांच किए बिना ही के भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की गयी गिरफ्तारी के विरोध में सर्व यादव समाज ने मोर्चा खोल दिया हैै। इस संबंध में रविवार को सेक्टर-6 स्थित श्री बांके बिहारी डोमशेड में सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

जहां समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की विफलता की वजह से हुई घटना में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की षड़यन्त्रपूर्णक की गई गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई। विधायक की निःशर्त रिहाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।

समाज के मीडिया प्रभारी के अनुसार 10 सितंबर को सुपेला घड़ी चैक पर स्थित स्व. चंदूलाल चंद्राकर जी की प्रतिमा के सामने सर्व यादव समाज के बैनर तले एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। विधायक की निःशर्त की मांग रिहाई की मांग मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किया जायेगा।

बैठक में युवा यादव कल्याण परिषद, भिलाई यदुवंशी कल्याण संघ, यादव कल्याण परिषद् सेक्टर-07, तेलुगू यादव समाज, खुर्सीपार यादव समाज एवं ठेठवार यादव समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply