राज्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाक़ात की राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों हेतु डीए /डीआर के आदेश जल्दी होंगे

शेयर करें

रायपुर // शासन द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश महामंत्री ए के चेलक के नेतृत्व में शुक्रवार 6 सितंबर को देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में प्रत्यक्ष भेंट कर ज्ञापन सौंपा तथा राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को जनवरी 24 से लम्बित डीए/डीआर देने हेतु शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस पर संघ प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए डीआर देने के आदेश बहुत जल्द जारी होंगे।

राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, राज्य कर्मचारी संघ के प्रमुख कर्मचारी नेता टी आर देवांगन,जी आर बसोने, अरविंद ओझा, डा विनोद वर्मा, नागेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को राज्य में कैशलेश चिकित्सा योजना लागू करने और नियमित किए गए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति अवकाश नगदीकरण का लाभ देने,शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण आदेश को पूर्ण रूप से निरस्त कर शिक्षा संवर्ग का पद्दोन्नती हेतु ज्ञापन दिया एवम् अनेक अन्य कर्मचारी हितैषी मुद्दो की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया और उन पर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु आग्रह किया।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply