10 सितंबर तक वेतन नही मिलने पर अनिश्चितकालीन हडताल करने की दी चेतावनी

शेयर करें

धमधा ।। शाखा घोठा के अन्तर्गत आने वाले समितियों के कर्मचारी विगत कई वर्षों से अपनी जिम्मेदारियों से कार्य कर रहे है अवकाश के दिवसो में भी रात दिन एक कर पैक्स कम्प्युटराईजेशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा, राज्य/केन्द्र ब्याज अनुदान व खाद बीज ऋण वितरण करते रहे, किन्तु समिति कन्हारपुरी, राजपुर, घोठा व घोटवानी के कर्मचारीयों को पिछले 5-6 माह से वेतन नहीं मिला है। जिसको देखते हुए अधिकारीयो को मौखिक सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुआ है कर्मचारियों ने बताया कि बिना वेतन के इस महंगाई में ब्याज में कर्ज लेकर घर चलाना पड रहा है तथा आर्थिक तंगी से गुजरना पड रहा है ।

समिति के कई आधारभूत खर्च जैसेः इंटरनेट रिचार्ज, प्रिटंर रिफलिंग के पिछले कई माह के बिल का भुगतान हमे नही हुआ है अब तो समिति कार्यालय आने के लिए पेट्रोल के लिए पैसे भी नहीं है।

जहा कर्मचारियों ने कहा कि इस विषय में अपना संज्ञान लेवे एवं बैंक सुपरविजन भुगतान के लिए समिति में राशि न होने पर समिति को ऋण देकर सुपरविजन भुगतान कर दिया जाता है उसी प्रकार कर्मचारीयों के वेतन के लिए भी व्यवस्था कर रुके हुए वेतन को 10 सितंबर तक भुगतान करने की बात कही है अन्यथा सभी कर्मचारीयों को मजबूरन हडताल जैसे कदम उठाने पड़ेंगे, जिससे धान पंजीयन, नगद खाद वितरण व केन्द्रीय पैक्स कम्प्युटराईजेशन का कार्य प्रभावित होगा, जिसकी समस्त जवाबदारी समिति प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक का होना बताया है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply