मीराबाई चानू ने सिल्‍वर जीत रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में दिलाया भारत को टोक्‍यो का पहला पदक

शेयर करें

नई दिल्ली। टोक्यो ओलिंपिक में मीराबाई चानू ने भारत को पहला मेडल दिलाया है. मीराबाई चानू ने ये कमाल 49 किलोग्राम भारवर्ग की महिला वेटलिफ्टिंग में किया. उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क राउंड मिलाकर कुल 202 किलो वजन उठाया और सिल्वर मेडल जीता. मीराबाई ने स्नैच राउंड में 87 किलो वजन उठाया तो वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 115 किलो वजन उठाया. 49 किलोग्राम भारवर्ग की महिला वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक चीन की वेटलिफ्टर ने जीता.

49 किलोग्राम भारवर्ग के महिला वेटलिफ्टिंग की शुरुआत स्नैच राउंड से हुई. इसमें मीराबाई चानू ने अपने पहले प्रयास में 81 किलोग्राम वजन उठाया. इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 87 किलोग्राम वजन उठाया. हालांकि मीराबाई चानू का तीसरा प्रयास विफल रहा. तीसरे प्रयास में वो 89 किलोग्राम वजन उठाने आईं थी. अगर वो इस वजन को उठा लेतीं तो स्नैच राउंड में ये उनका पर्सनल बेस्ट होता. लेकिन, वो ऐसा नहीं कर सकीं और स्नैच राउंड में उनका सबसे ज्यादा भार 87 किलोग्राम दर्ज किया गया. स्नैच राउंड में मीराबाई सभी महिला वेटलिफ्टर्स के बीच दूसरे नंबर पर रही. पहला स्थान चीन की वेटलिफ्टर ने हासिल किया, जिन्होंने स्नैच में 94 किलो वजन उठाकर नया ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया. भारत की मीराबाई चानू और चीनी वेटलिफ्टर के बीच स्नैच राउंड में कुल 7 केजी का फासला रहा.

मीराबाई
अब बारी क्लीन एंड जर्क की थी और इस राउंड की शुरुआत मीराबाई चानू ने 110 किलो वजन उठाकर की. उन्होंने दूसरे प्रय़ास में 115 किलो वजन उठाया. वहीं तीसरे प्रयास में 117 किलो वजन उठाने में नाकाम रहीं. दूसरी ओर चीनी वेटलिफ्टर ने क्लीन एंड जर्क में 116 किलो का भार उठाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.

मीराबाई ने सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
मीराबाई चानू का जीता सिल्वर मेडल ओलिंपिक्स के महिला वेटलिफ्टिंग में भारत को हासिल हुआ दूसरा मेडल है. इससे पहले 2000 सिडनी ओलिंपिक में कर्नम मल्लेश्वरी ने मेडल जीता था. यानी पूरे 21 साल बाद भारत ने महिला वेटलिफ्टिंग का मेडल ओलिंपिक में जीता है. टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर जीतने वाली मीराबाई, बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के बाद दूसरी भारतीय महिला एथलीट भी बन गई हैं. (
साभार हिंदुस्तान)

  • Related Posts

    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *