जामुल // उपमुख्यमंत्री अरूण साव नगरीय प्रशासन (भारसाधक) के निर्देशानुसार प्रदेश व्यापी जन समस्या निवारण शिविर के अंतर्गत नगर पालिका परिषद जामुल के वार्ड क्र. 13 मंगल भवन में शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से प्राप्त समस्या आवेदनों का त्वरित निवारण किया जा रहा है । उक्त शिविर में भवन अनुज्ञा, राशन कार्ड, आधार अपडेशन, सफाई, विद्युत समस्या का तत्काल निराकरण किया गया ।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पाण्डेय ने बताया कि शिविर में लगभग 70 आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमें 24 आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही किया गया जिसमें आधार अपडेशन के 14, सफाई के 04, भवन अनुज्ञा के 02, विद्युत एन.ओ.सी. – 01, प्रकाश व्यवस्था – 01 कच्ची सड़क पर आवेदन मिलते ही तत्काल बजरी डालकर समस्या का समाधान किया गया । शेष आवेदन जैसे पट्टा, आवास, सड़क नाली निर्माण संबंधी कार्यों के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पाण्डेय द्वारा संबंधित विभागीय कर्मचारियों को निरीक्षण करने निर्देशित किया गया और शीघ्र ही पात्रता अनुसार लाभ दिलाने की बात कही । जन समस्या शिविर में सी.बी. परगनिहा सहायक अभियंता, के.एन. ताम्रकार, विनोद कनोजिया उप अभियंता गण सहित सभी विभागीय प्रभारी कर्मचारी गण उपस्थित थे ।






