छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित में सहायक प्रोग्रामर (जॉबदर) पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित द्वारा जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में धान खरीदी कार्य हेतु सहायक प्रोग्रामर (जॉबदर) के रिक्त पद की भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र के लिए निर्धारित प्रारूप में इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा। पात्र अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक अर्हता एवं शर्ते इस प्रकार हैं l

बी.ई. कम्प्यूटर साइंस अथवा सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) / बी.टेक प्रथम श्रेणी के साथ या कुल मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समतुल्य श्रेणी का होना अनिवार्य है ।
. एम.सी.ए./एम.सी.एम./ एम.एम.सी. कम्प्यूटर साईस / सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में स्नातकोत्तर डिग्री प्रथम श्रेणी के साथ या कुल मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समतुल्य श्रेणी का होना अनिवार्य है ।

बी.सी.ए./बी.एस.सी. कम्प्यूटर साईंस सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) में स्नातक डिग्री प्रथम श्रेणी के साथ कुल मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समतुल्य श्रेणी होना अनिवार्य है ।

हिन्दी /अंग्रेजी कम्प्यूटर टाइपिंग में 5000 की (key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति होनी चाहिए।

उक्त पद पर मुख्यालय छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित नवा रायपुर अटल नगर द्वारा निर्धारित वेतन देय होगा।

इसके साथ ही मेरिट लिस्ट हेतु अंकों का वर्गीकरण निम्नानुसार है: शैक्षणिक योग्यता के लिए 60% साक्षात्कार के लिए 30% अनुभव के लिए प्रति वर्ष के अनुसार दो अंक दिए जाएंगे जिनका कुल अंक 10% का होगा तथा सभी अंकों को मिलाकर कुल योग 100% तक का रहेगा ।

इसके अलावा अभ्यर्थी भर्ती संबंधित समस्त जानकारी नियम एवं शर्तें जिले के आधिकारिक वेबसाइटhttps://manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in/पर देख सकते है, साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के उपरान्त व्यक्तिगत पत्र व्यवहार स्वीकार नहीं किया जावेगा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply