भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती हेतु 04 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित

शेयर करें

दुर्ग //  भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु भर्ती हेतु अविवाहित युवक एवं युवतियों से 04 अगस्त 2024 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। अग्निवीर वायु हेतु अविवाहित उम्मीदवार का जन्म 03 जुलाई 2004 और 03 जनवरी 2008 (दोनों तिथियों सम्मिलित) के मध्य हुआ हो। 

शैक्षणिक योग्यता साइंस विषय (गणित समूह) के लिए इंटरमीडियेट 10+2/समकक्ष परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक अथवा इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 50 प्रतिशित अंकों के साथ तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक (मैकेनिकल/इलेक्ट्रीकल/आटोमोबाइल/इंस्टूमेंटेशन टेक्नालॉजी/इंफोरमेशन टेक्नालॉजी) हो। सांइस के अलावा अन्य विषय के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ जिसमें अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक उत्तीर्ण हो। 

पुरुष आवेदकों की न्यूनतम ऊंचाई 152.50 सेंटीमीटर एवं महिला आवेदकों की न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। पुरुष आवेदकों हेतु सीना 77 सेंटीमीटर एवं फुलाने पर 82 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। साथ ही श्रवण क्षमता 6 मीटर की दूरी की आवाज सुनने की क्षमता होना चाहिए। ऑनलाईन पंजीयन भारतीय वायु सेना के वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए वायुसेना के वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in तथा जिले के जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से संपर्क किया जा सकता है।  

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply