एसीसी सीमेंट फैक्ट्री मे इस वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी घटना
जामुल ।। भिलाई स्थित जामुल अडानीACC फैक्ट्री में सुबह 8से 9 के बीच मे फैक्ट्री के अंदर कर्मचारी मोहम्मद आबिद नामक युवक का करंट लग कर जलने से उसकी मौत हो गई है।
बताया जा है की जिसकी उम्र 29 वर्ष जो जामुल के वार्ड क्रमांक 2 विश्वकर्मा चौक का निवासी है । इनके परिवार मे बुजुर्ग पिता है और इनके दो बच्चे है। जिनकी एक लड़कीहै जिसकी उम्र 3 वर्ष और एक लड़का है जिनकी उम्र 1.5 वर्ष का है। मा का देहांत पूर्व मे हो चुका है ।
स्थानी कर्मचारियों मीडिया के सामने बातचीत बताया की 10 साल से यहां कार्य कर रहा है। अडानी ACC एक प्रतिष्ठित समूह माना जाता है । लगभग 3 माह पूर्व भी यहीं एक ड्युटी पीरेड मे एक कर्मचारी की हत्या गई थी । एक बड़े समूह की कम्पनी मे इस प्रकार की घटना का होना कहीं ना कहीं श्रम कानून एवं नियमो की अवहेलना को दर्शाता हैं।
प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार आबिद का शरीर इतना जल गया था कि शरीर से बदबू भी आ रही थी। कुछ माह पूर्व इसी कम्पनी मे बाल राजू नाम के कर्मचारी की हत्या हुई थी । तब प्रबन्धन ने आवश्यक कदम क्यों नहीं उठाए और CCTV कैमरा क्यों नही लगाए। फिलहाल कर्मचारी समूह और परिवार ने उचित मुआवजे की मांग की है । इस बड़ी घटना के बाद अब तक प्रबन्धन ओर से कोई भी व्यक्ति घटना की जानकारी देने सामने नही आया है । बताया दे की खबर मिलने तक परिजन फैक्ट्री के अंदर मौजूद है । पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।






