सड़क किनारे से हटाया गया 12 से 15 दुकानें अवैध कब्जा कर रखा था, यातायात व्यवस्था में बन रहा था बाधा

शेयर करें

दुर्गं। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आज आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर धमधा नाका एफसीआई गोदाम के आस पास मुख्य मार्ग सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर बैठे ठेला खोमचे, होटल और अन्य सड़क किनारे से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहा था।

शहर के मुख्य मार्गो धमधा नाका एफसीआई गोदाम क्षेत्र में 12 से 15 ठेले,खोमचे चाय होटल समेत अन्य दुकानों को निगम के अतिक्रमण दस्ते ने को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।कार्रवाही के मौके पर भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान के नेतृत्व में कार्रवाही कर जहां पर सड़क किनारे लगी दर्जनों दुकानों को हटाया गया। बाकी लोगो ने तीन दिन के भीतर दुकान को स्वयं हटा देने की बात कही है।गौरतलब है कि सड़क किनारे हुए अतिक्रमण की वजह से यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो रही थी।जिसके कारण आए दिन जाम लगता था। इस संबंध में कई बार लोगों ने शिकायत भी की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया।

अतिक्रमण हटाने के दौरान उपअभियंता विनोद मांझी,बाजार अधिकारी शिव शर्मा,संतोष भट्ट,अतिक्रमण विभाग टीम राजू सागर,मन्नी मन्हारे,राजेश दग्गर,राधेश्याम औरअन्य मौजूद थे।अतिक्रमण अधिकारी द्वारा कहा गया है कि सड़क किनारे दोबारा दुकान ना लगाएं। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

  • Related Posts

    चावल पापड़ उद्योग से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती हुई ग्रामीण महिलाएं
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //  जिले के ग्राम पंचायत ननकट्ठी की श्रीमती विद्यावती चौधरी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन चुकी हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर…

    और पढ़ें
    भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर  शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित की गई सरकारी जमीन
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा अवैध कब्जाधारियों और भू-माफियाओं के खिलाफ निरंतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में प्रशासनिक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *