18 एवं 19 जुलाई को कालाफीता लगाकर नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संगठन करेगे हड़ताल

शेयर करें

जामुल // नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संगठन के तत्वाधान मे प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत नगर पालिका जामुल में चरनबद्ध हड़ताल किया जा रहा है 18 एवं 19 जुलाई को कालाफीता लगाकर उसके बाद 22 जुलाई को कलम बंद कर हड़ताल किया गया प्रदेश के नगरीय निकाय के अधिकारी कर्मचारी को नियमित वेतन कोषालय से एवं पुराना पेंशन योजना के अंतर्गत लाना मुख्य विषय है l जिसको लेकर नगर पालिका परिषद जामुल के अधिकारी कर्मचारी संघर्षरत है। यदि इस ओर शासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता तो प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार अधिकारी कर्मचारी के हित में एवं जायज मांग पूरा होने तक सभी प्रकार से हड़ताल किया जायेगा।

जामुल नगर पालिका के श्रीमती आशा जंघेल, नीलकंठ वर्मा, पुरूषोत्तम सोनी, पुनीत वर्मा, नरेन्द्र मढ़रिया, हेमन्त वर्मा, श्यामरतन पटेल, मोहन वर्मा, भानुप्रताप चौहान, मेघनाथ सोनी, हर्षा डहरिया, के.एन. ताम्रकार, हरिश साहू, सेन कुमार सोनवानी, हीरोबाई, हिम्मत मण्डावी, बशीर खान, रामू देवांगन, देवकुमार, विनोद कनोजिया, महेन्द्र परगनिहा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

  • Related Posts

    निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री साय
    • May 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदाढ़ी (बेमेतरा) सीसी रोड प्रकरण पर सख्त रुख: कलेक्टर को मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के…

    और पढ़ें
    धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर
    • May 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसान अब पारंपरिक धान की खेती छोड़कर फूलों की खेती अपनाकर अपनी तकदीर बदल रहे हैं। उद्यानिकी विभाग और सरकारी योजनाओं की मदद से गेंदा,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *