11 अगस्त 2024 को खारुन नदी कुम्हारी से निकलेगी भव्य कांवड यात्रा, हर हर महादेव के जयकारे से गूंजेगा दुर्ग भिलाई

शेयर करें

भिलाई // शिवनाथ कावड़ यात्रा समिति की बैठक रूखमणी पैलेस भिलाई 3 में यात्रा के संरक्षक उपकार चंद्राकर के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में कावड़ यात्रा की तिथि और आगामी कार्ययोजना को लेकर कार्यक्रम तय की गई। इस वर्ष कावड़ यात्रा का आयोजन 11अगस्त दिन रविवार 2024 को किया जाएगा।

कावड़ यात्रा आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष सर्वसम्मति से कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न योजना बनाई गई है, कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए सभी ने संकल्प लिया। बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने अपने विचार भी रखे । विगत वर्ष कावड़ यात्रा में पहुंचें श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इस बार भी व्यापाक तैयारी की योजना बनाई गई है। इस वर्ष यात्रा को विगत वर्ष से और भी भव्य बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक वरुण यादव ने आगे कहा कि हर हर महादेव के जयघोष के साथ कांवर यात्रा का शुभारंभ खारुन नदी से सुबह 6 बजे पूजा स्नान के बाद शिवनाथ नदी दुर्ग लिए रवाना होगा। यात्रा की विशाल जन सहभागिता हो इसके लिए सभी को में प्रचार प्रसार सहित अन्य की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं दी गई हैं। बैठक में कावड़ यात्रा को भव्य रुप देने व सफल आयोजन के लिए सभी से सुझाव प्राप्त कर रुपरेखा बनाई गयी।

बैठक में मुख्य रूप से उपकार चंद्राकर, वरुण यादव, विपिन चंद्राकर, तेजस पाल, सुरेंद्र साहू, विकास अग्रवाल, आकाश ठाकुर, उदय भास्कर, रोहन सिंह, आशीष शुक्ला, मयंक गुप्ता, तुलसी ध्रुव, अजय साहू, महेंद्र पुष्पराज राजपूत कुंदन हर्षित मोहन साहू, खिलावन, अनिल, दीपराज, महेश तिवारी, अभिषेक शर्मा, राजेश यादव, गोविंद, निहाल उपस्थित रहे

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply