वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप – बैठक में तीज महोत्सव आयोजन का निर्णय

शेयर करें

रायपुर // वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक जगन्नाथ मन्दिर परिसर, रायपुर में पुरिंदर मिश्रा,जगन्नाथ मंदिर ट्रस्टी एवं विधायक रायपुर उत्तर के मुख्य आतिथ्य एवं अरविन्द ओझा, प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई l अतिथि पुरन्दर मिश्रा का सभी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं शाल द्वारा सम्मान किया एवं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी l

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संगठन के आगामी कार्यक्रम सावन माह में भगवान शंकर का अभिषेक एवं महिलाओं हेतु तीज महोत्सव के आयोजन के विषय में सभी सदस्यों को अवगत कराया. महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने तीज महोत्सव अवसर पर छत्तीसगढ़ स्तरीय महिलाओं की नृत्य प्रतियोगिता के विषय में विस्तार से बताते हुए सहभागिता की अपील की एवं सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा नृत्य प्रतियोगिता के नियम व शर्तो की जानकारी प्रदान की सभी की उपस्थित सदस्यों ने तीज महोत्सव कार्यक्रम की समय सारणी व संयोजक सह संयोजक चयन पर सहमति प्रदान की l

इस बैठक विशेष रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महासचिव सुनील ओझा, प्रांतीय सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री सहित सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे. तत्पश्चात सभी भगवान श्री जगन्नाथ जी की पूजा अर्चना व मंगल आरती में सम्मिलित हुए एवं भोग प्रसाद ग्रहण कर इस भक्ति मय संध्या से विराम लिया l

इस बैठक के आयोजक महासचिव अजय अवस्थी, मीडिया सलाहकार राजेश सिंह एवं युवा अध्यक्ष अविनय दुबे थे l बैठक में विशेष रुप से राजेश दीक्षित, अभिषेक त्रिपाठी, वीणा ठाकुर, वीणा मिश्रा, बबिता राजीव मिश्रा, सुमन पाण्डेय, सुनीता शर्मा, विद्या भट्ट, रजनी भानु प्रकाश पाण्डेय, डा अनिता दीक्षित, अनिता राव, नरहरि होता, सुदर्शन दीक्षित, डा स्मिता पाण्डेय, विनिता मिश्रा, संगीता दुबे, डा रागिनी पाण्डेय आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन नमिता शर्मा एवं आभार प्रदर्शन गुणानिधि मिश्रा द्वारा किया गया.

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply