मलपुरी खुर्द में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया

शेयर करें

अहिवारा // शासकीय प्राथमिक शाला मलपुरी खुर्द में बड़े ही धूमधाम से प्रवेश उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम ग्राम पंचायत मलपुरी खुर्द के सरपंच श्रीमती कुमारी बाई साहू द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई उसके पश्चात बच्चों को पगड़ी पहनाकर तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा किया गया ।संकुल समन्यवक दीनबंधु राजपूत सर द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पत्र वाचन किया गया और उपस्थित सभी शिक्षकों और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को शिक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई।

प्रधान पाठक नीलम चंद ताम्रकार द्वारा सभी बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। शाला के वरिष्ठ शिक्षक श्री ललन प्रसाद सर द्वारा बच्चों को क्रमशः कक्षा वार पाठ्यपुस्तक की पंजी में हस्ताक्षर लेते हुए उनको पुस्तक वितरण किया गया। एवं शाला के नवाचारी शिक्षक राजू साहू द्वारा सभी नवप्रवेशी बच्चों का हाथ में कलर लगाकर ड्राइंग शीट पर उनके हथेली का निशान लिया गया । वह निशान बहुत ही आकर्षक लग रहा था और बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। शाला समिति के सदस्य और गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में सभी दर्ज बच्चों को निशुल्क गणवेश और पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया ।

न्यौता भोजन के तहत श्रीमान शरद शर्मा द्वारा बच्चों को खीर पुरी खिलाई गई। इसके लिए साला परिवार ने श्री शर्मा जी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मलपुरी खुर्द पंचायत के सचिन नारायण प्रसाद साहू और शाला के शिक्षक गण एवम कृतिका बाई, साहू गीता साहू, नीरजा बंजारे,संतोषी बाई, रविशंकर साहू महेश बंजारेआदि गणमान्य जन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एवं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंपंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान रायपुर // प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *