बिजली विभाग की उदासीनता के कारण दहशत में जी रहे हैं जामुल के रहवासी

शेयर करें

जामुल // छत्तीसगढिया क्रांतिसेना भिलाई जिलाअध्यक्ष ने बताया कि जामुल क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण कुछ दिनों पूर्व जामुल पालिका में एक बच्ची का करंट लगने से मौत हो गई है l जिससे कई शिकायतों के बावजुद बिजली विभाग कुंभकरनीय नींद में सो हुई है l क्या किसी और का मौत का इंतजार है विभाग को ? इस समस्या के निदान हेतु जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिलाध्यक्ष व छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिलाध्यक्ष ने निगम व विद्युत विभाग को ज्ञापन सौपकर त्वरीत कार्रवाही न होने पर उग्र आंदोलन व विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है l

क्रांतिसेना भिलाई जिलाअध्यक्ष बताया कि जामुल क्षेत्र की इस विकट समस्या की सुधार के लिए लोगों ने कई बार मौखिक व लिखित रूप से प्रयास किया है ,लोगों का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा यह व्यक्तिगत समस्या है कहकर पैसे खर्च करोगे तो सब सुधार देंगे कहा जाता है, यहाँ बेतरतीब फैले हुये बिजली के तार कुछ जगहों पर तो 10 फिट के नीचे से भी गुजरे हुवे है l

जंहा एक ओर डिजिटल इंडिया की बात कर रहे है वही ऐसे में मकड़ी जाल की तरह फैले बिजली तार की वजह से किसी के घर का चिराग बुझ जाना ये उस बात की ओर संकेत के करता है कि यंहा सभी सिर्फ बातों पर पुल बांध रहे हैं जनहित के प्रति कोई भी अपनी जवाबदेही पूरा नही करना चाहता, जनप्रतिनिधि राजनीति रोटी सेंकने में व्यस्त हैं l ऐसे शासन प्रशासन के आगे अपनी सुरक्षा और अधिक के लिए सभी को सड़क कि लड़ाई लड़नी हि पड़ेगी l

  • Related Posts

    डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका,राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य शासन ने डोंगरगांववासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए डोंगरगांव नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास…

    और पढ़ें
    मंत्री राजेश अग्रवाल ने साझा किए विद्यार्थी जीवन के अनुभव, लक्ष्य तय कर मन लगाकर पढ़ाई करने की दी प्रेरणा
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल आज लखनपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *