दिल्ली // राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए थे. 2019 में नरेंद्र मोदी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने, अब 2024 में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है l आज शपथ ग्रहण कर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर ली, जो लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं l
नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए गठबंधन ने 543 में से 293 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई है l
अभी तक 32 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है l








