नगर निगम भिलाई ने की बड़ी कार्रवाई सुपेला अंडर ब्रिज से गदा चौक तक रोड के ऊपर अतिक्रमण करने वालों को एक सिरे से हटाया

शेयर करें

भिलाई // नगर निगम भिलाई क्षेत्र का सुपेला अंडर ब्रिज से गदा चौक का मार्ग चौक सबसे व्यस्ततम मार्ग में से एक है l इसी मार्ग के दोनों विभिन्न प्रकार का व्यवसाय करने वाले कपड़ा , जूता चप्पल , गुपचुप , फल ,पंसारी ,बेल्ट, गमला , बड़ी दुकान वाले सभी लोग सेड डालकर दुकान लगा करके रोड के ट्रैफिक को जाम कर देते हैं . बार-बार मना करने ,बार-बार नोटिस देने चलानी कार्रवाई करने के बाद भी नहीं मानते हैं l इसे विशेष करके रविवार के दिन आवा गमन में बहुत परेशानी होती है l

उसी को देखते हुए आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर अपर आयुक्त अशोक कुमार द्विवेदी स्वयं दल के साथ वहां कार्रवाई के लिए पहुंच गए , एक किनारे से सभी को खाली करवा रहे थे जो सड़क पहले व्यस्त लगती थी आज वही चौड़ी दिख रही है प्रमुख रूप से अंडर ब्रिज के सामने, शिव प्रसाद होटल के सामने , गुरुद्वारा, होते हुए , मस्जिद के पास वाले चौक में, गदा चौक पर शराब दुकान के सामने आहता बना करके रोड जाम करने वालों पर कार्रवाई की गई साथ ही चालान भी काटा गया l

अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया नगर निगम भिलाई ने नोटिस दिया चालानी कार्रवाई की फिर भी लोग नहीं माने हमें आवागमन को दुरुस्त करने के लिए यह अभियान चलाना पड़ा, इसके बाद भी नहीं मानेंगे तो विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए इनको इनके अनुज्ञप्ति लाइसेंस , गुमास्ता लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा l कार्रवाई के दौरान जोन कमिश्नर रवि सिन्हा ईशा लहरे जोंन के राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू , मलखान सिंह सोरी ,धीरज साहू, जेपी तिवारी ,शशांक शेखर ,अनिल मिश्रा, इत्यादि लोग उपस्थित होकर कार्रवाई कर रहे थे l

इसी दौरान लक्ष्मी नगर निवासी सावित्रीबाई साहू ने बताया रविवार का दिन था ,मैं अपनी बहू को डिलीवरी के लिए एंबुलेंस में ले जा रही थी वह दर्द से छटपटा रही थी मस्जिद वाले चौक के पास जाम में एम्बुलेंस फस गई मेरी तो बीपी बढ़ गई अब क्या होगा बड़ी मुश्किल से हम लोग अस्पताल पहुंच पाए l करवाई बहुत अच्छी ढंग से हो रही है सब कुछ साफ करवा दीजिए , इसमें पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय निवासी भी सहयोगी थे आने-जाने वाले लोग भी रुक करके इसकी सराहना कर रहे थे l

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply