मेघावी बच्चो का लोधी समाज करेगा मदद – अशोक वर्मा

शेयर करें

भिलाई // अखिल भारतीय लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) भिलाई के द्वारा लोधी भवन, कोहका में भिलाई लोधी क्षत्रिय समाज के बैनर तले आज 2 जून को समर कैंप का समापन व प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया था| जिसमें रानी अवंती बाई की मूर्ति का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया| कु. फाल्गुनी चंदेल द्वारा रानी अवंती बाई की जीवनी पर उद्बोधन दिया| आलोक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अक्षय वर्मा द्वारा जानकारी दी गईं 21 मई से संचालित समर कैंप में 38 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें बच्चों ने ध्यान योग, डांस, पेंटिंग, सेलफ डिफेंस, कैलीग्राफी, इंडोर खेल आदि विभिन्न गतिविधियों में कार्यशाला हुआ| ड्राइंग प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें प्रथम स्थान आराध्या वर्मा, द्वितीय स्थान अदिति वर्मा, तृतीय स्थान माही वर्मा ने प्राप्त किया व बच्चों ने ग्रुप डांस की भी प्रस्तुति दी|

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के अध्यक्ष उत्तम चंदेल जी ने बच्चों को समर कैंप का बहुत अच्छा लाभ मिला और आलोक टीम ने बहुत अच्छे ढंग से कैंप का संचालन किया, इस सराहनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की| इस कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों को जो 10वीं एवं 12वीं में मेरिट में आने वाले बच्चों का सम्मान किया गया, जिसमें आठ बच्चों ने भाग लिया इनमे से अभिषेक वर्मा ने कक्षा 12वीं कला संकाय में 93.66% से उत्तीर्ण होकर समाज व परिवार को गौरनवीत किया है |

आलोक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जतन दामाहे ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश के सागर जिले में 30 जून को होने वाले रास्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया है | कार्यक्रम के संचालन कर रहे आलोक के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने प्रतिभावान बच्चों को उसके मंजिल तक पहुंचाने के लिए सहयोग करते रहेंने क़ो कहा| आलोक के राष्ट्रीय महासचिव पूरन वर्मा ने कार्यक्रम में बताया राष्ट्रीय स्तर पर आलोक के माध्यम से निशुल्क हॉस्टल, नवोदय कोचिंग, विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं का संचालन आलोक के राष्ट्रीय मुख्य मार्गदर्शक लोकेश लिहारे के मार्गदर्शन में संचालित हो रहे हैं,जिसका लाभ समाज के बच्चों द्वारा लिया जा रहा है|

कार्यक्रम में समाज के महासचिव राजेश जंघेल, उपाध्यक्ष डॉ विशाल राम वर्मा, अंकेक्षक मनीराम वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य नरेश वर्मा, बसंती जंघेल, इंद्रजीत जंघेल, कमलेश वर्मा, दीपक वर्मा, महिला समिति के सदस्य लक्ष्मी जंघेल, सुलोचना लिल्हारे, देव कुमारी, रागनी वर्मा व समाज के अन्यजन उपस्थित रहे |

कार्यक्रम का आभार भिलाई आलोक टीम के अध्यक्ष दिनेंद्र सिंह चंदेल ने समर कैंप के सभी बच्चों को मेडल से सम्मान किया और कैंप क़ो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सभी सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त करते हुवे प्रतिवर्ष कैंप व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा | आलोक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती तुलसी वर्मा, भिलाई आलोक के उपाध्यक्ष मुक्तानंद वर्मा, कोषाध्यक्ष बसंत वर्मा, नीलकंठ वर्मा, किशोर जंघेल, मुकुंद वर्मा, गुलजार वर्मा ने अपनी उपस्थिति प्रदान की |

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply