जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल क्षेत्रांतर्गत कलेक्टर के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन वार्ड क्र. 18 बूढादेव तालाब (नया तालाब) एवं शिवपुरी गार्डन को निकाय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी , स्वच्छता दीदी , स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा साफ-सफाई कर श्रम दान किया गया।

जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पाण्डेय , उपअभियंता विनोद कनोजिया , कृष्ण नारायण ताम्रकार , राजस्व निरीक्षक हरीश साहू , लेखापाल हेमंत वर्मा व निकाय के कर्मचारी पुनीत वर्मा , रामू देवांगन पुरूषोत्तम सोनी , मेघनाथ सोनी , आशा जंघेल , नीलकंठ वर्मा , हिम्मत मंडावी , मोहन वर्मा , हर्षा मेहरा , सीमा गुप्ता, पी.आई.यू. गौरव केशरवानी , मिशन मैनेजर शरद सिंह व निकाय के समस्त कर्मचारीगण एवं एन.जी.ओं.शहर के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थें।






