एक ही बच्चे का दो जन्म प्रमाण पत्र लेकर पहुंचा आधार कार्ड सुधरवाने

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई में संचालित आधार कार्ड सेंटर में गोकुल कुमार कुशवाहा अपने बच्चे का आधार कार्ड में जन्म तिथि सुधारवाने हेतु पहुंचा। जबकि उसके आधार कार्ड में आवेदक के पहले से पुराने जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर जन्म तिथि 23.04.2016 अंकित था। आवेदक अपने बच्चे की लिए दबाव बना रहा था, जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए जब उससे पुछा गया 23.04.2016 का आधार में जन्म तिथि किस आधार पर बनवाये हो तो उसने अपने बच्चे का पुराना जन्म प्रमाण पत्र चंदुलाल चंद्राकर मेमोरियल काॅलेज कचांदुर द्वारा जारी मेनुअल जन्म प्रमाण पत्र दिखाया।

आनलाईन जारी दुसरा जन्म प्रमाण पत्र की तिथि 23.04.2018 था, इसी के आधार पर आधार कार्ड में जन्म की तिथि में परिवर्तन चाह रहा था एवं अनावश्यक दबाव बना रहा था। जब यह प्रकरण विभागीय जाॅच के लिए जन्म, मृत्यु पंजीयक अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा के पास पहुंचा तो उन्होने जाॅच कराया तब पता चला कि एक ही नाम पर दो जन्म प्रमाण पत्र अलग-अलग तिथि पर जारी किया गया है। आवेदक गोकुल कुमार कुशवाहा से पुछने पर उसने बताया कि अपने बच्चे का स्कूल में दाखिला करवाने के लिए जन्म तिथि में च्वाईस सेंटर से सुधार करवा लिया हू, अब आधार कार्ड में सुधार करवाना चाहता हूॅ।

निगम भिलाई के जन्म, मृत्यु पंजीयक घर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आये दिन मौखिक शिकायत मिल रही थी कि आधार कार्ड में जन्म तिथि सुधार करवाने के लिए लोग दबाव बनाते है। आज प्रमाण के साथ एक ही बच्चे के दो जन्म प्रमाण पत्र मिले। जिसके संबंध में सांख्यिकी विभाग को पत्र लिखा जा रहा है तथा विभाग से मार्गदर्शन मिलने आगे की कार्यवाही जावेगी जरूरत पड़ने पर एफ.आई.आर भी दर्ज किया जायेगा। सभी नागरिको से अपील है इस प्रकार का कृत करके अपने बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है ऐसा न करें।

  • Related Posts

    रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 के प्रथम दिवस में संस्कृति, साहित्य और लोककला का अद्भुत संगम देखने को…

    और पढ़ें
    सोनपैरी कबीर आश्रम में संत कबीर जयंती महोत्सव आयोजित
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में कबीर जयंती के अवसर पर आयोजित संत…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *