नालियों पर किए गए अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई शुरू

शेयर करें

भिलाई // नगर पाली निगम भिलाई क्षेत्र के निचली बस्तियों में बरसात के समय पानी ना भरे इस हेतु नगर निगम भिलाई आयुक्त देवेश ध्रुव द्वारा मीटिंग के दौरान सभी को निर्देश दिए थे बारिश के समय किसी भी तरह से कहीं पर भी निचली बस्तियों में जल जमाव न हो, मानसून की आने की संभावना समय पर होने के कारण युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू हो गया है I

इसी के तारतम में zon 2 कमिश्नर ईशा लहरे अपने दल के साथ वार्ड क्रमांक 23 एवं 25 में हुए नाली के ऊपर अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए पहुंच गई नालियों के ऊपर स्लैब बनाकर लोग पार्किंग का उपयोग कर रहे थे पहले भी इन्हें हटाने का निर्देश दिया गया था लेकिन लोग नहीं माने यह बात अच्छी रही की स्थानी निवासी भी नालियों पर हुए अवैध निर्माण को तुड़वाने में सहयोग करने लगे जिनके घरों में अवैध निर्माण किया गया था उनको समझाइए दे रहे थे जो नहीं हटाए उसको जेसीबी से तोड़ दिया गया ईशा लहरे ने बताया कि बरसात के समय बुद्ध विहार के पास लगभग 50 घरों में पानी भर जाता था अभी सूर्यकुंड के पास 10 लोग ऐसे मिले जो अपने सामने सरकारी पक्के नाली पर स्लैब बना लिए थे

जिससे सफाई नहीं हो पा रही थी कचरा वहां जाम हो जा रहा था आज पक्का निर्माण को तोड़ा गया जिससे समुचित सफाई हो पाए बुध विहार एवं सूर्य कुंड का तालाब के आसपास रहने वाले लगभग 100 परिवार को आने वाली बारिश के दिनों में जल भराव से निजात मिल सके. निगम भिलाई के सभी जोन में नालियों पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ने का काम चल रहा है आयुक्त देवेश ध्रुव ने लोगों से अपील की सब लोग सहयोग करें स्वयं हटा लेंगे तो ठीक है नहीं तो चालानी कार्रवाई होगी . निगम द्वारा हटाने पर जो खर्च आएगा अवैध कब्जा कब्जाधारी से लिया जाएगा . इस कार्रवाई दौरान zon के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा अपने दल के साथ उपस्थित थे I

  • Related Posts

    रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 के प्रथम दिवस में संस्कृति, साहित्य और लोककला का अद्भुत संगम देखने को…

    और पढ़ें
    सोनपैरी कबीर आश्रम में संत कबीर जयंती महोत्सव आयोजित
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में कबीर जयंती के अवसर पर आयोजित संत…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *