भिलाई // भारतीय जनता पार्टी कैंम्प मंडल एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला भिलाई, द्वारा मदर टेरेसा नगर वार्ड 31 कैंम्प – 2 मे आत्मानंद ( पीएम श्री ) स्कूल को जल्द चालू करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा को ध्यानाकर्षण कराया गया l जिससे कैंम्प सहित आसपास के क्षेत्रवासियों को लोगो इसका लाभ मिल सके l

कैम्प क्षेत्र में बड़ी आबादी को शिक्षा का लाभ मिल सके, विद्यार्थी वर्ग को दूर न जाकर घर के निकट ही उचित शिक्षा मिल सके इस हेतु शासन प्रशासन स्तर पर संगठन के द्वारा प्रयास कर रहे है l
विदित हो मार्च में कलेक्टर सुश्री ऋचा चौधरी को भी कैंप क्षेत्र में बड़े शिक्षण संस्थान हेतु हमने ध्यानाकर्षण कराया था! जिस पर उन्होंने सकारात्मक पहल किए भी थे, उसे ही और गति देने विभागीय प्रयास जारी है l
इसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के अध्यक्ष अमित मिश्रा ,कैम्प मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, कैम्प मंडल मंत्री संजय जयवाल, धर्मेन्द्र पांडेय, युवा मोर्चा कैंम्प मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह उपस्तिथ रहे l






