कोरोना: बिना मास्क वाले 13 लोगों पर निगम ने की कार्यवाही

शेयर करें

दुर्ग । नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। तीसरी लहर की आशंका से निगम अलर्ट,अभी भी कोरोना के मरीज मिल रहे हैं इसे देखते हुये एहतियात के लिए अपने आपको सुरक्षित रखने की आवश्यकता है!आयुक्त श्री हरेश मंडावी के निर्देशानुसार आज बाजार विभाग अधिकारी शिव शर्मा और स्वास्थ्य विभाग दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में कर्मचारियों ने शहर के अलग-अलग जगहों पर बिना मास्क पहन कर आने वाले और दुकान में बिना मास्क के व्यवसाय करने कुल 13 लोगों पर कार्यवाही करते हुये 50-100 रुपये जुर्माना कर कुल 900 रु. जुर्माना वसूल किये ।आयुक्त मंडावी ने आम जनता से अपील कर कहा कि कोविड-19 का टीका लगना शहर के केंद्रों में प्रारंभ है। फिर भी सजग रहना आवश्यक है। अतः लोग सेनीटाईजर और मास्क का उपयोग अवश्य करें, दूरी बनाकर रखें । आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है । इसके अंतर्गत आज स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल,मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, ईश्वर वर्मा,भुवंदास साहू,शशि कांत यादव,दरोगा सुरेश भारती ने बिना मास्क वालों पर कार्यवाही किये ।

  • Related Posts

    देश में पहली पहल: दुर्ग का जेंडर-बैलेंस्ड सिस्टम बना रोल मॉडल
    • April 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंटूटते परिवारों को जोड़ने की नई पहल रायपुर // तेजी से बदलते सामाजिक ढांचे में रिश्तों की जटिलताएं भी नई चुनौतियां लेकर सामने आ रही हैं। अक्सर घर की…

    और पढ़ें
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला मोर्चा निकाला स्कूटी रैली
    • April 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भिलाई के द्वारा नारी शक्ति स्कूटर रैली का आयोजन किया गया आयोजीत रैली दुर्ग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *