उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पहुँचे पंडरिया अस्पताल घायलों से की मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजधानी रायपुर से तत्काल पंडरिया के लिए रवाना हुए उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वहां पहुंचकर डॉक्टरों और अधिकारियों के साथ अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। दोपहर को हुई घटना की सूचना मिलने पर उपमुख्यमंत्री ने तत्काल कवर्धा के पंडरिया के लिए रवाना हुए और उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली और उनके बेहतर इलाज के निर्देश डॉक्टरों और जिला प्रशासन को दिए। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और दुःख व्यक्त किया। उन्होंने इस दुर्घटना को दुर्भाग्यजनक बताया और घायल और मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता करने की बात कही।

उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पूरी घटना की जानकारी ली। बताया गया है कि अनियंत्रित होकर गड्डे में पलटे पिकअप वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव के रहने वाले थे, जो जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। इस दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु हुई है।

उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही कहा है कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है। श्री शर्मा स्वयं मृतकों एवं घायलों के परिजनों से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं और उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है।

  • Related Posts

    जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन…

    और पढ़ें
    फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा को नमन कर प्राप्त किया आशीर्वाद
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित रामगढ़ के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *