राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता अभियान

शेयर करें

भिलाई // राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरूकता रैली निकाल कर डेंगू रोधी नारे लगाने तथा लोगो को डेंगू मुक्त शहर बनाने का संकल्प दिलाया गया।

आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य विभाग जलजनित बिमारियो के रोकथाम व उसके बचाव की दिशा में गली मोहल्लो में वृहद सफाई, क्लोरिन टेबलेट का घर-घर वितरण किया जा रहा है। डेंगू के रोकथाम के लिए कुलर, पुराने कबाड़, टायर, नारियल खोटली आदि में बरसाती पानी अथवा साफ पानी जमा नहीं होने की जानकारी दिया जा रहा है तथा जमा पानी पर टेमिफास डालने हेतु उसका वितरण किया जा रहा है।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस 16 मई के अवसर पर कोसा नगर सतनाम भवन के पास रैसने आवास, श्रमिक बस्ती, संतोषी पारा हुड़को क्वाटर, बालाजी नगर सांई मंदिर प्रागंण के पास आदि क्षेत्रो में वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सुपरवाईजर, स्वास्थ्य का मैदानी अमला, मितानीन तथा क्षेत्र के जागरूक महिलाओं ने वार्ड में रैली निकाल कर डेंगू से बचाव के उपाय पर आधारित नारे लगा कर जन जागृति लाने का प्रयास किये है तथा लोगो को बताया गया की मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है और वह मच्छर साफ पानी में पनपता है। मच्छरो के काटने से बचने लिए मच्छरदानी का प्रतिदिन उपयोग करने कहा गया है।

रैली में सभी स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन प्रमुख निर्मला खलखो, मितानीन अल्का वासनिक, गायत्री निर्मलकर, माया दामली, संगीता धरदे, पूनम कश्यप, महिला आरोग्य समिति के स्टाफ अनुरता उईके, शोभा मेश्राम, पिंकी बाघ, सुशीला सहित वार्ड की महिलाएं शामिल रही।

  • Related Posts

    शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण
    • July 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के बोरसी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, आदर्श कन्या शाला एवं जेआरडी विद्यालय में आयोजित…

    और पढ़ें
    जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *