ईद के मौके पर दो बड़ी फिल्मे ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और मैदान देशभर के सिनेमाघरों में हुई रिलीज

शेयर करें

मुम्बई // ईद के मौके पर आज सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। एक फिल्म में अजय वगन की सीरियस एक्टिंग देखने को मिलने वाली है तो वहीं दूसरी फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी एक साथ धांसू एक्शन करती दिखेगी। दोनों ही फिल्मों के लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा मानुषी छिल्लर और नलाया एफ ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने खलनायक का रोल प्ले किया है l

बड़े मियां छोटे मियां में रियल हथियार किए गए इस्तेमाल

फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर ने खुलासा किया है कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग के दौरान असली हथियारों का इस्तेमाल किया था. आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, “असली हथियारों के साथ रियल लोकेशन पर रियल स्टंट शूट करने से ज्यादा संतोषजनक कुछ भी नहीं हैय हम फिल्म में रियल मिलिट्री इक्विप्मेंट्स का इस्तेमाल करने की अनुमति देने के लिए हर देश के सपोर्ट के लिए उनके थैंकफुल हैं. फिल्म में बंदूकें, टैंक, मिलिट्री ट्रक, चिनूक और कई अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया गया है. “हमने बेस्ट तकनीकी टीम और एक्शन क्रू के साथ इसे रियल बनाए रखा है. विस्फोट, इक्विप्मेंट्स और लोकेशन रियल हैं, और सभी कलाकारों ने सभी स्थितियों के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है. हमने जो भी अटेम्प्ट किया है वह रियल सेफ्टी के साथ है. इसलिए, मुझे लगता है कि जब आप बड़े मियां छोटे मियां को कहीं न कहीं देखेंगे तो आपको रोमांच महसूस होगा l

अजय देवगन की मैदान से होने जा रहा है क्लैश

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के साथ अजय देवगन की मैदान’ भी रिलीज हुई है। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म को बड़ी ओपनिंग मिलती है l

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply