एप के तौर तरीके सीखने विकासखंड धमधा के शिक्षा अधिकारियों,संकुल समन्वयको व शिक्षको की लगी कार्यशाला

शेयर करें

धमधा // विकासखंड धमधा जिला दुर्ग में विकासखंड स्तरीय विनोबा एप के तौर तरीके सीखने के लिए बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। शिक्षको के कार्यों को सरलीकरण करने विनोबा एप लांच किया गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर दुर्ग जिला के विकासखंड धमधा के प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कैलाश साहू,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मती संगीता देवांगन , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बेनीराम वर्मा के सहयोग एवम् विकासखंड श्रोत समन्वयक महावीर वर्मा के मार्गदर्शन पर विकासखंड के समस्त प्राथमिक शाला,पूर्व माध्यमिक शाला,हाई एवम् हायर सेकेण्डरी स्कूल के शिक्षको,संस्था प्रमुखों और संकुल समन्वयको का कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बीआरसीसी वर्मा सर के द्वारा विनोबा एप के सरलीकरण,उपयोगिता और महत्ता पर परिचय दिया गया।जिला समन्वयक विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम हेमंत साहू के द्वारा प्रशिक्षण प्रारंभ करते हुए सहजता और विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।विनोबा एप में पंजीकरण कैसे किया जाना है चरणबद्ध तरीके से बताया गया।विनोबा एप के लाभ ,शिक्षको को पहचान और प्रेरणा,शिक्षको और प्रशासन का समय बचना,शिक्षको को मार्गदर्शन मिलेगा बिंदुओ पर प्रशिक्षण को गति प्रदान किया गया।शिक्षक एक दूसरे के साथ अपने शालाओं के गतिविधियों को साझा करेंगे जिससे एक दूसरे शिक्षको को मार्गदर्शन एवम् प्रेरणा मिलेगी।शिक्षक किस प्रकार अपने वीडियो,फोटो,संकलन को पोस्ट कर पाएंगे,उनके द्वारा पोस्ट किए गए स्टोरी को कॉमेंट और लाइक करने पर स्कोर भी मिलेगा जिससे उनकी पहचान बनेगी,स्कोर के आधार पर विकासखंड और जिले में सम्मानित किया जाएगा ,प्रमाण पत्र दिया जायेगा। अपना पोस्ट कैसे देखे,दूसरे शिक्षको पोस्ट कैसे देखे,प्रपत्र,फार्म की जानकारी कैसे देख पाएंगे,कोई भी रिपोर्ट को कैसे प्राप्त कर पाएंगे विस्तारपूर्वक बताया गया।हेमंत साहू के द्वारा विनोबा एप में लाइव प्रदर्शन करते हुए प्रत्येक बिंदुओ पर चरणबद्ध ढंग से बताया गया। कक्षावार,विषयवार पाठ योजना में सहयोग मिलेगा, टीएलएम का प्रयोग करने में मदद मिलेगी विनोबा एप से शिक्षको को,जिनसे छात्रों को लाभान्वित किया जा सकेगा। सभी संस्था प्रमुखो,शिक्षको और संकुल समन्वयको ने रुचि लेते हुए,पूरे गंभीरता के साथ प्रशिक्षण में सहभागिता निभाए,बहुत ही प्रभावशाली कार्यशाला रहा।

इस अवसर पर विकासखंड श्रोत समन्वयक महावीर वर्मा,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बेनीराम वर्मा ,संकुल समन्वयक दधीचि सिंह ठाकुर,सूर्यकांत हरदेल,राजेंद्र कुमार साहू, किशोर कुमार तिवारी,निरेश पिपरिया,चितेंद्र पटेल,चितेन्द्र कोठारी सहित समस्त सीएसी,प्राथमिक ,उच्च प्राथमिक,हाई एवम् हायर सेकेण्डरी स्कूल के संस्था प्रमुखो और शिक्षको की उपस्तिथि रही।प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कैलाश कुमार साहू ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मती संगीता देवांगन जी का इस कार्यशाला के आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

  • Related Posts

    स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    • July 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने स्वेच्छानुदान मद से बस्तर जिले…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट
    • July 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *