अवकाश दिवस में खुले रहेंगे प्रदेश के पंजीयन कार्यालय

शेयर करें

रायपुर // राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में कम्प्यूटरीकृत एन.जी.डी.आर.एस. प्रणाली से पंजीयन कार्य हो रहा है। इस वित्तीय वर्ष में मार्च माह के अंतिम सप्ताह में दिनांक 29 से 31 मार्च तक शासकीय अवकाश है। किन्तु अचल संपत्ति के खरीदी बिक्री से संबंधित दस्तावेजों के पंजीयन के लिए पक्षकारों को असुविधा का सामना नही करना पड़े इसके लिए राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय वर्षान्त के अवकाश दिवसों 29 से 31 मार्च में भी खुले रहेंगे।

पंजीयन के लिए पक्षकारों को स्टाम्प प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए ई-स्टाम्प काउंटर भी अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे।

मार्च माह में 16 मार्च के उपरान्त सभी शनिवार एवं रविवार को भी पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन कार्य होने से पक्षकारों को सुविधा हुई है। मार्च माह में प्रतिवर्ष सर्वाधिक दस्तावेजों का पंजीयन होता है। आम दिनों की अपेक्षा प्रतिदिन लगभग दो से तीन गुना दस्तावेज पंजीयन के लिए प्रस्तुत होते है, इसे ध्यान में रखते हुए इस वित्तीय वर्ष में मार्च माह में प्रतिदिन निर्धारित अपाईन्टमेंट की सीमा में भी वृद्धि करते हुए प्रातः 10 बजे से शाम 7 बजे तक अपाईन्टमेंट की सुविधा प्रदान की गई है। सामान्य दिवस में 5 बजे तक का ही अपाईन्टमेंट होता है।

अवकाश दिवस में पंजीयन कार्य होने से वित्तीय वर्ष में ही पंजीयन कराने के इच्छुक पक्षकारों को सुविधा होने के साथ ही विभाग को प्राप्त होने वाले राजस्व में भी वृद्धि होगी।

  • Related Posts

    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंइस निर्णय से एनटीपीसी सहित अन्य सीपीएसयू से विद्युत आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित होगी तथा भुगतान सुरक्षा की व्यवस्था आरबीआई के वर्तमान प्रावधानों के अनुरूप हो सकेगी। राज्य शासन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *