निर्वाचन ड्यूटी के दौरान नक्सली वारदात में बस्तर फाइटर्स के दो घायल जवानों को दी जा रही है 15-15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि

शेयर करें

रायपुर // भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्य में नियोजित बस्तर फाइटर्स के दो जवानों के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान नक्सल वारदात में घायल होने पर छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार 15-15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जा रही है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत प्रथम चरण के निर्वाचन पूर्व बस्तर लोकसभा क्षेत्र के बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं सीआरपीएफ सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। 22 मार्च 2024 को थाना अरनपुर एवं सरहदी जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा तथा जिला बीजापुर के थाना गंगालुर क्षेत्र में संयुक्त नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स के 2 आरक्षक घायल हुए हैं। दोनों आरक्षकों को जगरगुण्डा में प्राथमिक उपचार के पश्चात् बेहतर चिकित्सा हेतु हेलीकॉप्टर से रायपुर रिफर किया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो के अनुसार निर्वाचन कार्य हेतु नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षाबल के जवानों के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु अथवा घायल होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जाती है। जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में निर्वाचन कर्तव्य के दौरान नक्सली वारदात में बस्तर फाइटर्स के दो घायल जवानों को नियमानुसार 15 -15 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply