संयुक्त सचिव श्रीमती अनुराधा पटनायक केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमर लैब और स्वास्थ्य केंद्र का किया भ्रमण

शेयर करें

रायपुर // केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पालिसी) श्रीमती अनुराधा पटनायक ने आज रायपुर के जिला चिकित्सालय में संचालित हमर लैब और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना का भ्रमण किया। उन्होंने अस्पताल और हमर लैब में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने लैब सहित वहां के कार्यप्रणाली के बारे में प्रभारी अधिकारियों से पूछा। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक डॉ जगदीश सोनकर  मौजूद रहे।

श्रीमती पटनायक ने हमर लैब के भ्रमण के दौरान पंजीयन, सैंपल कलेक्शन काउंटर, आयुष्मान कक्ष, कियोस्क एवं सहायता केंद्र, बैक्टिरियोलॉजी लैब, हिमैटोलॉजी लैब, कल्चर कक्ष और कोल्ड कक्ष का अवलोकन किया। संयुक्त सचिव को हमर लैब के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. अभ्युदय शक्ति तिवारी ने बताया कि लैब में 120 तरह के जांच की सुविधा है। गौरतलब है कि वर्ष-2023 में 90 लाख 57 हजार 888 मरीजों के टेस्ट किए गए हैं । वहीं वर्ष-2022 में 51 लाख 85 हजार 309 मरीजों के टेस्ट किए गए थे। संयुक्त सचिव श्रीमती पटनायक ने हमर लैब बेहतर सुविधा और सेवाओं के लिए की डॉ. माधुरी वानखेड़े एवं पूरी टीम की सराहना की।

संयुक्त सचिव ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना के निरीक्षण के दौरान मरीजों के लिए प्रचलित टोकन सिस्टम के बारे में पूछा। उन्होंने खुद टोकन डिस्पेंसर से टोकन निकालकर देखा और रोजाना ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी ली। टीकाकरण कक्ष, ड्रेसिंग रूम, महिला वॉर्ड, लेबर रूम और फॉर्मेसी का अवलोकन किया । हमर लैब एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. एस.के. पामभोई, रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, सिविल सर्जन एस.के. भंडारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभारी राज्य कार्यक्रम प्रबंधक आनंद साहू भी मौजूद थे।

श्रीमति अनुराधा पटनायक ने नवीन स्वास्थ्य भवन में स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख योजनाओं पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर  महत्वपूर्ण गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने 24 मार्च विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य पर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को टीबी रोग के प्रति प्रत्येक नागरिक को जागरूक करने हेतु शपथ दिलाया व हस्ताक्षर अभियान की शुरूवात की।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply