जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल क्षेत्र में मुलभुत कार्य तेजी से चल रहा है। सफाई कार्यो का निरीक्षण करने नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर लगातार सुबह से ही वार्डो में दौरा करते है और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही कहा कि मुलभुत समस्या या शिकायत पर तत्काल निराकरण होना चाहिए।
नगर पालिका जामुल में नव पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर कुमार पाण्डेय स्वयं ही अलसुबह सफाई कार्यो का लगातार प्रतिदिन निरीक्षण कर रहे है और संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित कर रहे की सफाई कार्य किसी भी नगर की पहली प्राथमिकता है। इसे गंभीरता से लेना चाहियें। क्योंकि सफाई पानी बिजली व्यवस्था सुदृढ होना अति अनिवार्य है और यह प्रतिदिन का कार्य है। जिसे पूर्ण रूप से किया जाना है और आम जनता से आग्रह है कि वो भी घर से निकलने वाले कचडे को सड़क नाली या खुले में न फेके। स्वच्छता समुहों के द्वारा कचरा लेने वाले को गीला एवं सुखा कचरा पृथक-पृथक रूप से देवे और नगर को स्वच्छ साफ बनाने सहयोग करें।






