जामुल पालिका में सार्वजनिक शौचालय में साफ-सफाई नही ठेकेदार को दिया नोटिस

शेयर करें

जामुल // स्वच्छता श्रृंगार योजना अंतर्गत संचालित सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालय नगर पालिका परिषद वार्ड क्र. 07 शीतला तालाब के पास शौचालय कुल सीटो की संख्या 10 नग ततसंबंध में उपअभियंता द्वारा निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है जिसमें उल्लेख है कि माह अक्टूबर 2023 तक उक्त संस्था द्वारा शौचालय का साफ-सफाई एवं केयर टेकर रखा गया था। जिसके द्वारा शौचालय का साफ-सफाई एवं देखरेख किया जा रहा था। संस्था को माह अक्टूबर 2023 जब तक उनके द्वारा संचालन एवं साफ-सफाई कार्य ठीक ढंग से किया गया है तब तक उसका भुगतान किया गया है। वर्तमान में निरीक्षण द्वारा पाया गया है कि केयर टेकर काम पर नहीं आ रही है। इस संबंध में ठेकेदार को तृतीय/अंतिम नोटिस जारी किया गया है नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर ठेका निरस्त करने की कार्यवाही की जावेगी।

शौचालय में गंदगी होने के कारण बीमारी ना फैले एवं साफ-सफाई किये जाने हेतु नगर पालिका के सफाई कर्मचारी को हफ्ते में 02 बार शौचालय का साफ-सफाई कार्य करने आदेशित किया गया है। शौचालय अत्यंत पुराना होने के कारण जीर्णशीर्ण अवस्था में है। टाइल्स टूटा है, दरवाजा टूटा हूआ है, नल एवं टोटी टूटी है एवं मरम्मत कार्य की आवश्यकता है जिसके लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण नवा रायपुर को मरम्मत कार्य हेतु राशि 03.95 लाख का प्रस्ताव भेजा है।

  • Related Posts

    श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंई-रिक्शा सहायता का अनुदान बढ़ाकर हुआ एक लाख किया रायपुर // /छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करने और उनके कल्याण के लिए…

    और पढ़ें
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय से “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर रवाना किया। विधायक दीपेश साहू भी इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *