लोकसभा आम निर्वाचन-2024 : छत्तीसगढ़ में पहले चरण के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी

शेयर करें

रायपुर // लोकसभा आम निर्वाचन के तहत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए आज अधिसूचना जारी हो गई है। प्रदेश में प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से वहां नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू गई है। आज पहले दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार 27 मार्च तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

  • Related Posts

    श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंई-रिक्शा सहायता का अनुदान बढ़ाकर हुआ एक लाख किया रायपुर // /छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करने और उनके कल्याण के लिए…

    और पढ़ें
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय से “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर रवाना किया। विधायक दीपेश साहू भी इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *