जनप्रतिनिधियों के पास संलग्न कर्मचारियों की मूल विभाग में होगी वापसी

शेयर करें

दुर्ग // जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जनप्रतिनिधियों को सचिवालयीन सहायता हेतु उपलब्ध कराये गये कर्मचारियों के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उनके मूल विभाग में वापसी हेतु आदेशित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सुपेला भिलाई के सहायक ग्रेड-3 दीपक कुमार नायक, शासकीय प्राथमिक शाला कृष्णा नगर सुपेला विकासखण्ड व जिला दुर्ग के सहायक शिक्षक (एल.बी.) रविशंकर साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसानगर विकासखण्ड व जिला दुर्ग के व्याख्याता राजेश कुमार पाण्डेय, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झोला विकासखण्ड एवं जिला दुर्ग के शिक्षक युवराज सिंह बेलचंदन, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई के प्रशिक्षण अधिकारी विद्युतकार (सं) भूपेश कुमार कौशिक और कार्यालय जिला योजना एवं सांख्यिकी दुर्ग के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर संतोष संगणक को संबंधित मूल विभाग में तत्काल उपस्थिति देकर जिला कार्यालय को अवगत कराने कहा गया है।   

  • Related Posts

    श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंई-रिक्शा सहायता का अनुदान बढ़ाकर हुआ एक लाख किया रायपुर // /छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करने और उनके कल्याण के लिए…

    और पढ़ें
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय से “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर रवाना किया। विधायक दीपेश साहू भी इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *