सुपुत्र के शाखा प्रबंधक बनने की खुशी में माता पिता ने कराया न्योता भोजन

शेयर करें

धमधा // शासकीय प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रीतराई में प्रधान मंत्री सुपोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत महत्वपूर्ण योजना न्योता भोजन शासन ने लाया है।जिसके अंतर्गत सेमरिया संकुल में निरंतर समाज एवम् समुदाय की ओर से न्योता भोजन प्रदान किया जा रहा है। उसी तारतम्य में आज सुपुत्र लाभचंद यादव के ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक बनने की खुशी में माता श्री मती लक्ष्मी यादव,सरपंच एवम् पिता श्री हेमचंद यादव पूर्व उप सरपंच के द्वारा शासकीय प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रीतराई के सभी छात्रों को न्योता भोजन कराया गया।

न्योता भोजन में फल अंगूर,अनार,चना,गुड,मिठाई एवम बादाम अतिरिक्त पोषक आहार के रूप दिया गया।बच्चे काफी उत्साहित और खुश थे।लाभचंद खुद के भरोसा करता था,अपनी मेहनत के बल पर इस मुकाम पर पहुंचा,जिसकी खुशी माता पिता को बहुत है और गर्व भी।इस अवसर पर शाला के समस्त शिक्षको,स्वास्थ्य कर्मचारी,आंगनबाड़ी एवम् अन्य शाला के कर्मचारियों को भी न्योता भोज करने का अवसर मिला।

न्योता भोज के बाद कक्षा 5 वी के छात्रों को स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा टीकाकरण किया गया।इस अवसर पर सीएसी सूर्यकान्त हरदेल, प्रधान पाठक दीप्ति किरण तिर्की, षडानंद देशलहरे,मिथलेश कुमार जायसवाल,नीलम शशि कुजूर, चंद्रकांत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा देशलहरे, उत्तम साहू, प्रिया वर्मा सीएचओ उपस्थित रहे।न्योता भोजन प्रदान करने के लिए लक्ष्मी यादव,हेमचंद यादव, लाभचंद यादव और समस्त यादव परिवार को शाला परिवार से सहृदय धन्यवाद और आभार प्रकट किया गया। उन सभी की उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं किए।समुदाय की इस पहल के लिए शाला परिवार में बहुत उत्सुकता है।

  • Related Posts

    श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंई-रिक्शा सहायता का अनुदान बढ़ाकर हुआ एक लाख किया रायपुर // /छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करने और उनके कल्याण के लिए…

    और पढ़ें
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय से “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर रवाना किया। विधायक दीपेश साहू भी इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *