ग्राम पंचायत पेंड्रीतराई और सेमरिया में असाक्षरों के परीक्षा में दिखे खुंशिया

शेयर करें

धमधा // विकासखंड धमधा जिला दुर्ग अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्रीतराई,कोकड़ी और सेमरिया में उल्लास कार्यक्रम अंतर्गत असाक्षरों की परीक्षा 17 मार्च को आयोजित की गई,जिसमे परीक्षार्थियों की चेहरे में खुशियों की लहर के साथ भारी उत्साह देखने को मिली। सभी का स्वागत शाला परिवार की ओर से किया गया।सभी केंद्रों में शत प्रतिशत पंजीयन के साथ उपस्तिथि रही।उल्लास कार्यक्रम महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत आज उनकी परीक्षा का आयोजन किया गया।

सेमरिया केंद्र में एक रोचक गतिविधि देखने को मिला ,एक महिला परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा उपरांत बहुत ही मधुर आवाज में गीत सुनाया गया जो बहुत यादगार पल रहा।इस अवसर पर स्वयं सेवी शिक्षक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका,मितानिनों ,प्राथमिक एवम मिडिल के शिक्षको का भरपूर सहयोग और सहभागिता रही। संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल ने इस आयोजन की सफलता के लिए सभी को बधाई के साथ धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। विकासखंड कार्यालय के उच्च अधिकारियों के मार्ग दर्शन से ही उपल्धि पर कार्य कर पाए। विकासखंड कार्यालय के उल्लास कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कैलाश साहू एबीईओ का मार्ग दर्शन समय समय पर मिलता रहा।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply