राज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री शुक्ल एवं चन्द्रवंशी को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई

शेयर करें

रायपुर // राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार शुक्ल एवं आलोक चन्द्रवंशी को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एम. के. राउत, सरजियस मिंज, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त एस. के. तिवारी, ए.के. अग्रवाल, मोहन पवार, मनोज त्रिवेदी, धनवेंद्र जायसवाल, राज्य सूचना आयोग के सचिव गोपाल वर्मा सहित आई.पी. मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, डॉ. सुरेंद्र शुक्ल, एल.एन. तिवारी, अंजनी कुमार शुक्ल, डी.सी. पाण्डेय, अनुराग दीवान एवं नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों के परिजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार शुक्ल सेवानिवृत आई.ए.एस. अधिकारी है, एवं कलेक्टर बालोद एवं कमिश्नर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग आदि पदों पर कार्यरत रहे । आलोक चंद्रवंशी पूर्व जोन कमिश्नर रहे हैं।  

  • Related Posts

    श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंई-रिक्शा सहायता का अनुदान बढ़ाकर हुआ एक लाख किया रायपुर // /छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करने और उनके कल्याण के लिए…

    और पढ़ें
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय से “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर रवाना किया। विधायक दीपेश साहू भी इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *