लोकसभा निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए अधिसूचना 20 मार्च को

शेयर करें

रायपुर // लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के लिए 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। राज्य में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा। श्रीमती कंगाले ने बताया कि प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निष्पक्ष  एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है । बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए 4 सहायक मतदान केंद्र सहित कुल 1961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। प्रथम चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर कार्यालयीन दिवस में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल कर सकते हैं। प्रथम चरण लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2024 है।  नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च 2024 को होगी। नाम वापसी की तिथि 30 मार्च 2024 है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply