संपत्तिकर का घर बैठे करें आनलाईन भुगतान

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई प्रशासन ने वित्तीय वर्ष समाप्ति पर नागरिको की सुविधा के लिए संपत्तिकर कर सहित निगम के अन्य देय करो का आनलाईन भुगतान की सुविधा प्रदान करते हुए निगम मुख्य कार्यालय के टैक्स काउन्टर सहित जोन के सभी काउन्टर को अवकाश के दिनो में खुले रखे जाने का निर्णय लिया है।

आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निगम के राजस्व अमले को निर्देशित किये है कि क्षेत्र के बड़े बकायादारो से सम्पर्क कर लक्ष्य के अनुरूप शत्-प्रतिशत वसूली किया जाए। उन्होने कर वसूली ठेका प्राप्त एजेंसी एस.पी.एस. को भी अतिरिक्त काउन्टर स्थापित कर संपत्तिकर, जलकर, यूजर्स चार्ज, भू-भाटक, दुकान किराया की राशि भुगतान हेतु सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। इसी प्रकार डोर-टू-डोर वसूली अभियान को और गति देकर मार्च माह के शेष दिनों में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिये है।

बता दे की 31 मार्च के पूर्व नागरिक अपने आवासीय, व्यावसायिक भवनों के संपत्तिकर सहित निगम के अन्य देय कर राशि को जमा करके 1 अप्रेल से लगने वाले 18 प्रतिशत अधिभार तथा एक हजार रूपये शस्ति शुल्क की राशि से बच सकते है।

निगम ने नागरिको को आनलाईन भुगतान करने की सुविधा भी उपलब्ध कराया है, जिसमें करदाता घर बैठे आनलाईन समस्त करो का भुगतान करने हेतु अधिकृत वेबसाईट https://Chattishgarhmunicipal.com/nagarnigam/citizen/index.php पर लाॅगिन कर अपना संपत्तिकर, जलकर, यूजर्स चार्ज, भू-भाटक, दुकान किराया का भी भुगतान स्वयं कर सकते है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
    • July 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को सुधारने के लिए राज्य सरकार अब एक क्रांतिकारी कदम…

    और पढ़ें
    श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंई-रिक्शा सहायता का अनुदान बढ़ाकर हुआ एक लाख किया रायपुर // /छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करने और उनके कल्याण के लिए…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *