दो दिनों में शहर क्षेत्र से 29 हजार से अधिक बैनर, पोस्टर,होडिंग्स सहित अन्य सामग्री हटाये गये

शेयर करें

दुर्ग // लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होते ही नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में युद्ध स्तर पर सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही निरन्तर जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र में निगम अमला द्वारा मुस्तैदी के साथ सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही की जा रही है।

सार्वजनिक एवं निजी सम्पत्तियों से दो दिनों में 29 हज़ार से अधिक बैनर,पोस्टर वॉल राइटिंग,पत्थरो को ढकाने एवं अन्य प्रचार समाग्री हटाया गया।इसके अलावा 40 होर्डिंग्स हटाए गए। आचार संहिता लगने से अब तक हजारो बैनर,वॉल राईटिंग एवं अन्य प्रचार सामग्री हटायी गई। शहर के चौक चौराहों से बैनर,पोस्टर,होर्डिंग्स एवं अन्य प्रचार सामग्रियों को हटाया गया। निगम द्वारा शहर में गली मोहल्ले सहित चौक चौराहों से बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स एवं अन्य प्रचार सामग्री जब्त भी की गई। सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही क्षेत्र में युद्धस्तर पर की जा रही है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply