श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वरा 31 मार्च को ध्वजवाहकों का सम्मान किया जायेंगा

शेयर करें

भिलाई // श्रीरामनवमी की तैयारियों के संबंध में श्रीराम जन्मोत्सव समिति की आवश्यक बैठक आज सेक्टर 9 में हुई। इस दौरान ध्वजवाहकों के सम्मान समारोह पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। ज्ञात हो कि विगत वर्ष 1100 से अधिक मंदिरों से ध्वजवाहकों द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष ध्वजवाहकों का सम्मान किया जाता है, इसी क्रम में इस वर्ष भी 31 मार्च को यह आयोजन किया जाएगा। साथ ही 1 अप्रैल से एक मुट्ठी दान, श्रीराम के नाम अभियान की भी शुरूआत की जाएगी।

समिति के जिलाध्यक्ष मदन सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा इस वर्ष 31 मार्च को ध्वजवाहकों का सम्मान समारोह सेक्टर 10 गुण्डिचा मण्डम में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रखण्डों के मंदिरों, पूजा स्थलों से ध्वज से लेकर निकलने वाले रामभक्तों का सम्मान समिति द्वारा किया जाएगा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के संरक्षक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहेगे।

साथ ही 1 अप्रैल से एक मुट्ठी दान प्रभु श्रीराम के नाम अभियान की भी शुरूआत की जाएगी, जिसके अंतर्गत रामभक्त भिलाई के प्रत्येक घर पहुंचकर महाभोग के लिए दान प्राप्त करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पांडे, रविंद्र भगत, विष्णु पाठक, जोगिंदर शर्मा, दीपक मिश्रा, बसंत प्रधान, महिला शाखा अध्यक्ष शीला वाघमारे, महामंत्री गीतांजलि कौशिक, मेघा कौर उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply