मुख्यमंत्री से एमिटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सेल्वामूर्ति ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में एमिटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. डब्ल्यू. सेल्वामूर्ति एवं कुलपति डॉ. पीयूष कांत पांडेय ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अरुण पटनायक भी उपस्थित थे।

डॉ. सेल्वामूर्ति ने मुख्यमंत्री को  विश्वविद्यालय के द्वारा समाज हित में किए जा रहे महत्वपूर्ण शोध और शैक्षणिक योगदान के बारे में जानकारी दी । उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ मानव संसाधन विकसित करने के साथ-साथ आदिवासी विकास, जल जीवन मिशन कार्यान्वयन, हर्बल दवा विकास, कृषि उत्पादकता वृद्धि और कौशल विकास के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की क्षमता निर्माण सहित सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के माध्यम से राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वविद्यालय के द्वारा प्रदेश के विकास एवं समाज हित के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की एवं विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दी।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply