मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक आयोजित की गई

शेयर करें

रायपुर ।मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजाति परिषद की बैठक हुई जिसमें आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह, पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह, मुख्य सचिव अमिताभ जैन,अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के सचिव डी. डी. सिंह, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की संचालक शम्मी आबिदी मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थीं ।छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद के सदस्य तथा विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री इंदरशाह मंडावी, चिंतामणि महाराज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण गुलाब कमरो, विधायक देवती कर्मा, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, विनय भगत, श्री अनूप नाग, श्री चक्रधर सिंह , श्री बोधराम कंवर, पहाड़ी कोरवा विकास अभिकरण अम्बिकापुर के अध्यक्ष श्री पीताम्बर राम और बैगा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष गिरधारी बैगा के साथ ही प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी कार्य नरेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, वन विभाग के सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, राजस्व विभाग की सचिव रीता शांडिल्य, वित्त एवं नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी, बस्तर संभाग के आयुक्त जी.आर चुरेन्द्र, बिलासपुर संभाग के आयुक्त संजय कुमार अलंग तथा सरगुजा संभाग की आयुक्त जिनेविवा किण्डो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बैठक में शामिल हुईं।

  • Related Posts

    माताओं, बहनों और बच्चों से 30 जुलाई तक हस्तनिर्मित राखी, शुभकामना संदेश और आंगन की पावन मिट्टी भेजने की अपील
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर / रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आत्मीयता प्रकट करने के उद्देश्य से…

    और पढ़ें
    जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम, कृषि विभाग के मार्गदर्शन से मिली नई दिशा
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर,// कृषि विभाग द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। सरगुजा जिले के विकासखंड…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *